Term-2 HPC Activity Hindi (V)

Photos Per Page
Pages
2
Description:

समग्र प्रगति पत्रक (एच. पी. सी.)term 2 

हिंदी गतिविधि

कक्षा – पाँचवीं

विषय – हिंदी

गतिविधि का शीर्षक – “विशेषण एवं उसके भेद”

विद्यार्थियों में व्याकरणिक ज्ञान, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मकता को बढ़ाने हेतु एच.पी.सी. हिंदी गतिविधि का आयोजन किया गया।

इस गतिविधि का विषय “विशेषण और उसके भेद” था। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

छात्रों ने रंग-बिरंगे चार्ट बनाकर विशेषण और उसके विभिन्न भेदों को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।

उन्होंने चार्ट को आकर्षक तरीके से सजाया और विशेषण के भेदों की जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी।

बच्चों ने मन लगाकर कार्य किया और विशेषण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को चार्ट के माध्यम से दर्शाया।

प्रतिक्रिया एवं सीख

इस गतिविधि से विद्यार्थियों में विशेषण की समझ, उसके भेदों की पहचान और व्याकरण के प्रति रुचि में बढ़ोतरी हुई।

उन्होंने जाना कि विशेषण वाक्य को अधिक स्पष्ट और प्रभावी बनाता है।

यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और रचनात्मक कौशल को विकसित करने वाली रही।

Photos Per Page
Pages
2